Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused in fraud case granted regular bail

Gurugram News: धोखाधड़ी के आरोपी को मिली नियमित जमानत

Tue, 17 Nov 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Accused in fraud case granted regular bail
गुरुग्राम। धोखाधड़ी मामले में आरोपी अमित सचदेवा को गुरुग्राम की एक अदालत ने नियमित जमानत दे दी है। सचदेवा को 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था और वह 75 दिनों से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में थे। अदालत ने सचदेवा की सीमित भूमिका, उनकी गंभीर चिकित्सा स्थिति और जांच पूरी होने जैसे कई आधारों पर जमानत मंजूर की। अभियोजन पक्ष के अनुसार, शर्मा परिवार ने 32 माइलस्टोन / 32 एवेन्यू परियोजना में खुदरा इकाइयां बेची थीं। सचदेवा पर आरोप था कि उन्होंने एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के रूप में काम किया। निवेशकों से नकद लिया और उनके बैंक खाते में करीब 1.12 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। हालांकि, अदालत ने पाया कि सचदेवा किसी भी डेवलपर इकाई के निदेशक, भागीदार या शेयरधारक नहीं थे। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज और हरेरा के रिकॉर्ड भी उन्हें केवल एक ब्रोकर के रूप में दर्शाते हैं। सचदेवा का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। वह मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप संबंधी हृदय रोग से पीड़ित हैं। उन्हें रीढ़ की हड्डी की बीमारी भी है और 28 अक्तूबर 2026 से जेल अस्पताल में भर्ती हैं। अदालत ने यह भी नोट किया कि सचदेवा के संबंध में जांच पूरी हो चुकी है। अदालत ने कहा कि एक ब्रोकर के लिए पंजीकृत दस्तावेज या बैंक विवरणों से छेड़छाड़ करना संभव नहीं है। सचदेवा गुरुग्राम के स्थायी निवासी हैं और उनके भागने का कोई जोखिम नहीं है। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने और सभी शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed