{"_id":"60a0823c4da62143204ac0ed","slug":"accused-gang-raped-young-woman-after-two-friends-hostage-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: दो दोस्तों को बंधक बना युवती से खेत में सामूहिक दुष्कर्म, वारदात के बाद आरोपियों ने किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: दो दोस्तों को बंधक बना युवती से खेत में सामूहिक दुष्कर्म, वारदात के बाद आरोपियों ने किया घिनौना काम
Sun, 16 May 2021 07:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 May 2021 07:53 AM IST
सार
मूल रुप से बिहार की रहने वाली युवती गुरुग्राम के वजीराबाद में अपनी सहेली के साथ रहती है। शुक्रवार को ईद के दिन उसने अपने दो दोस्तों के साथ चिकन पार्टी करने का मन बनाया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पलवल सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद गुरुग्राम में दो दोस्तों के साथ मीट खरीदने गई युवती से भी ऐसी ही घिनौनी वारदात का मामला सामने आया है। स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने पीड़िता और उसके दो दोस्तों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी पीड़िता और उसके दोस्तों को गुरुग्राम में एक मॉल के पास गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
मूल रुप से बिहार की रहने वाली युवती गुरुग्राम के वजीराबाद में अपनी सहेली के साथ रहती है। शुक्रवार को ईद के दिन उसने अपने दो दोस्तों के साथ चिकन पार्टी करने का मन बनाया। दोनों दोस्तों के साथ वह मीट की तलाश में बाइक पर शहर की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन
मीट की कोई भी दुकान खुली न मिलने पर पटौदी की ओर चले गए। यहां बाइक का पीछा एक स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने करना शुरू कर दिया। एक सुनसान जगह पर स्कार्पियो सवार युवकों ने युवती व उसके दोस्तों को जबरन स्कार्पियो में बिठा लिया।

गांव जुडोल के पास एक खेत में युवती के दोस्तों को बंधक बनाकर तीनों युवकों ने युवती से दुष्कर्म किया। इस बीच युवती व उसके दोस्तों से मोबाइल फोन व रुपये भी छीन लिए। फिर युवती व उसके दोनों दोस्तों को स्कार्पियों में बिठाकर गुरुग्राम में एक मॉल के पास छोड़कर फरार हो गए।
महिला थाना मानेसर की एसएचओ पूनम हुड्डा का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है। मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।
महिला थाना मानेसर की एसएचओ पूनम हुड्डा का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है। मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।