फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   accused contractor absconding in the death of laborers

मजदूरों की मौत के मामले में आरोपी ठेकेदार फरार

Fri, 21 Jan 2022 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
accused contractor absconding in the death of laborers
गुरुग्राम। सेक्टर-56 के एक प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से दबकर दो मजदूरों की मौत के मामले में आरोपी ठेकेदार फरार है। पुलिस ने जिला नगर योजनाकार विभाग को पत्र लिखकर प्लॉट मालिक का ब्यौरा मांगा है। सोमवार तक उसे प्लॉट मालिक के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले सेक्टर- 56 के डी 323 प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। इस दौरान निर्माणाधीन प्लॉट के पीछे वाले प्लॉट की मिट्टी खिसक कर मजदूरों पर गिर पड़ी। इस दौरान दो मजदूरों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। मरने वालों की पहचान मलखान (28) व गुड्डो ( 26) के रूप में हुई। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ठेकेदार कपिल व प्लॉट मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। सेक्टर-56 थाना पुलिस इस मामले की छानबीन के चलते आरोपी ठेकेदार के ठिकाने पर गई थी। जहां से वह गायब मिला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने दूसरे आरोपी प्लॉट मालिक के बारे में जानने के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग को पत्र लिखा है। जिसमें उसकी ओर से पास किए गए नक्शा व प्लॉट मालिक का पूरा विवरण मांगा गया है। दो दिन अवकाश होने के कारण सोमवार तक इसकी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed