{"_id":"6855aee9ff175738d401fa27","slug":"accused-arrested-from-alwar-in-fraud-case-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60510-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ठगी मामले में अलवर से गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ठगी मामले में अलवर से गिरफ्तार किया आरोपी
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र स्थित नासिक के रहने वाले जैद कयूम खान के रूप में हुई है।
पुलिस की साइबर अपराध विंग के सहायक पुलिस आयुक्त विकास कौशिक ने बताया कि एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना पश्चिम गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर धोखा दिया गया था। जांच में पाया कि आरोपी के खाते में ठगी की कुल राशि में से 34 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
इसने यह खाता 80 हजार रुपये में बेच दिया था। इसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया गया। आरोपी जैद कयूम के खिलाफ राजस्थान में भी साइबर फ्रॉड और आईटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। संवाद