फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for taking people hostage in the name of selling goods on Facebook

Gurugram News: फेसबुक पर सामान बेचने के नाम पर बंधक बनाने के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for taking people hostage in the name of selling goods on Facebook
सोहना। फेसबुक पर सामान बेचने के नाम पर युवक को बंधक बनाकर लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पलवल निवासी जहुल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी द्वारा ट्रांसफर कराई गई राशि को भी फ्रीज करवा दिया है। 17 अप्रैल को सोहना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि महाराष्ट्र में मेल स्टाफ नर्स का काम करता है। इसके साथ ही पार्ट टाइम व अन्य बिजनेस भी करता है। उसने 12 अप्रैल को तार पॉलिश व प्लास्टिक दाना के लिए फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। इसके बाद एक व्यक्ति ने इसकी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक नंबर देकर बात करने के लिए कहा था। उन्होंने नंबर पर संपर्क किया तो युवक ने मेटेरियल की फोटो इसके पास भेजी और रेट बताया व कुछ रुपये एडवांस देने के लिए कहा। एडवांस देने के लिए मना कर दिया और कहा कि यह पहले मेटेरियल देखेगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को सोहना आने के लिए कहा। 16 अप्रैल को वह सोहना बस स्टैंड पर पहुंच गया था। इसके बाद वह बस स्टैंड के सामने खड़ी गाड़ी में बैठ गए थे। इसके बाद वह कार चालक इनको मेवात के किसी गांव में ले गया। जहां पर कुछ व्यक्ति मौजूद थे, उन्होंने इसको एक कमरे में बंद कर मारपीट करने लगे। इनकी सोने की चेन, अंगूठी व रुपये लूट लिए। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से इनके बैंक खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed