फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accident on Delhi Jaipur Highway near gurugram 5 died on spot police says driver nap is cause

मौत की झपकी: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर से टकराई कार, चालक की एक गलती से गईं पांच जान

Thu, 03 Mar 2022 12:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Mar 2022 12:42 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सामने से आ रही कैंटर में सेलेरियो कार के घुसने से यह भयावह हादसा हुआ। सिर्फ यही नहीं कार के पीछे चल रहे वाहन से भी कार को धक्का लगा जिसके चलते सेलेरियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Accident on Delhi Jaipur Highway near gurugram 5 died on spot police says driver nap is cause
गुरुग्राम के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम स्थित बिनौला के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा सेलेरियो कार व कैंटर की जबरदस्त टक्कर के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी मृतक गुरुग्राम की सोम लॉजिस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे। इनकी पहचान भारत भूषण, चंद्रमोहन (25) निवासी हांसी हिसार, संदीप (23) निवासी कैथल, प्रवीण शर्मा ( 29) , आशीष (24)  के रूप में हुई है। इनमें से परवीन और चंद्रमोहन शादीशुदा हैं व अन्य तीन अविवाहित हैं।
विज्ञापन


यह सभी चंद्रमोहन के जन्मदिन की पार्टी करके गाजियाबाद से लौट रहे थे और देर रात करीब 2.00 बजे यह हादसा हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चला रहे आशीष को झपकी आने से उनकी कार सामने से आ रही कैंटर में जा घुसी। सिर्फ यही नहीं कार के पीछे चल रहे वाहन से भी कार को धक्का लगा जिसके चलते सेलेरियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर परिजनों की पहचान कर उन्हें इस घटना की सूचना दी। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है उसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed