{"_id":"69fe3317e9553a637500be56","slug":"ac-e-buses-to-run-in-millennium-city-in-june-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87297-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिलेनियम सिटी में जून में दौड़ेंगी एसी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिलेनियम सिटी में जून में दौड़ेंगी एसी ई-बसें
विज्ञापन
गुरुग्राम और फरीदाबाद को पीएम ई-बस योजना के तहत मिलेंगी 100-100 बसें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम और फरीदाबाद को जून से एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिल सकती है। बस उपलब्ध कराने वाली कंपनी के साथ अनुबंध प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कंपनी जून के पहले सप्ताह में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) को 50 ई-बसें सौंपेगी, जबकि जुलाई तक 50 और बसें मिलने की संभावना है। इससे मिलेनियम सिटी के लोगों को जून से ही इलेक्ट्रिक बस सेवा का लाभ मिलने लगेगा।
जीएमसीबीएल की ओर से शहर में ‘गुरुगमन’ नाम से सिटी बस सेवा संचालित की जा रही है। वर्तमान में सेक्टर-10 और सेक्टर-52 बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर 150 बसें चलाई जा रही हैं। हालांकि अभी पूरे जिले में बस सेवा पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। इसे बेहतर बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है।
ई-बसों की खरीद आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत की जा रही है। योजना के अंतर्गत गुरुग्राम और फरीदाबाद को 100-100 एसी इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इन बसों के संचालन से द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े सेक्टरों, दिल्ली एयरपोर्ट, सेक्टर-56 और अन्य प्रमुख रूटों पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
जीएमडीए के मोबिलिटी डिविजन के अनुसार बढ़ती आबादी को देखते हुए वर्ष 2031 तक गुरुग्राम में करीब 1025 बसों की आवश्यकता होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए नए बस डिपो और बस स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-48 में नया बस डिपो जल्द बनना शुरू होगा, जहां ई-बसों के लिए चार्जिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। दोनों शहरों के लिए पीएम ई-बस योजना के तहत बस खरीद को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद जीएमसीबीएल और बस उपलब्ध कराने वाली कंपनी के बीच अनुबंध किया गया है। अब कंपनी चरणबद्ध तरीके से बसों की आपूर्ति करेगी। जीएमसीबीएल बसों के लिए कंडक्टर और डिपो व्यवस्था तैयार करने में जुटा है। ई-बस संचालन को ध्यान में रखते हुए जीएमडीए ने सेक्टर-10 में चार्जिंग स्टेशन तैयार कर लिया है। वहीं सेक्टर-48 में करीब सात एकड़ क्षेत्र में नया ई-बस डिपो विकसित किया जा रहा है।
गुरुग्राम में जून से एसी ई-बसों के संचालन की तैयारी है। कंपनी के साथ अनुबंध हो चुका है और जून के पहले सप्ताह में 50 बसें मिल जाएंगी। इससे शहरवासियों को पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
-विश्वजीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए