{"_id":"610bf4828ebc3e7e394ef7fc","slug":"abusing-the-girl-who-went-to-feed-the-dogs-gurgaon-news-noi597653647","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों को खाना खिलाने गई युवती से गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों को खाना खिलाने गई युवती से गाली-गलौज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-42 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लावारिस कुत्ते को खाना खिलाने आई युवती से गाली-गलौच व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वहां सड़क पर खड़ा विजय युवती व ड्राइवर को देखते ही जोर से चिल्लाने लगा। उसने कुत्तों को खाना खिलाने का विरोध किया। फिर उसने युवती को गालियां व जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार यह शिकायत गोल्फ कोर्स रोड स्थित मैगनोलियाज सोसाइटी निवासी युवती ने दी है। युवती का कहना है कि वह डीएलएफ फेज-5 व सेक्टर-42 एरिया में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाती है। बुधवार को वह सेक्टर-42 में पहुंची तो वहां एक व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक युवती व इसके ड्राइवर को देखते ही वह जोर से चिल्लाने लगा कि यहां इन्हें खाना खिलाकर कचरा फैलाती हो। इन्हें बाहर फेंकने और मारने की जरूरत है। कल तक मैं इन सबको खत्म कर दूंगा। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी तो आरोपी अंदर चला गया। लेकिन पुलिस ने वहां पहुंच उसे बाहर बुलाया। तब भी वह चिल्लाता रहा। युवती का कहना है कि पहले 12 कुत्ते थे जो अब 9 रह गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।