फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Abhijeet Singh second girlfriend joins investigation in Divya Pahuja murder case

Divya Pahuja Murder: हत्याकांड की जांच में शामिल हुई अभिजीत की दूसरी गर्लफ्रेंड, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

Mon, 08 Jan 2024 03:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 03:31 PM IST
सार

Divya Pahuja Murder Case: गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पहुजा की हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है। हत्याकांड में जांच के लिए होटल मालिक अभिजीत सिंह की दूसरी गर्लफ्रेंड शामिल हो गई है। जिससे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
Abhijeet Singh second girlfriend joins investigation in Divya Pahuja murder case
Model Divya Pahuja murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पहुजा की हत्याकांड की जांच तेजी से हो रही है। फरार आरोपियों को लेकर नया खुलासा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ हत्याकांड में जांच के लिए होटल मालिक अभिजीत सिंह की दूसरी गर्लफ्रेंड शामिल हो गई है। एसआईटी की टीम अभिजीत सिंह और उसकी दूसरी प्रेमिका को आमने-सामने बैठ पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

होटल में आरोपी करीब एक घंटे तक रहे हैं। इस दौरान उनको संकेत मिला है कि पुलिस टीम उनके पीछे है, जिसके बाद वह होटल छोड़कर निकल गए। पुलिस टीम होटल पहुंचती है तो उसके हाथ केवल होटल का सीसीटीवी फुटेज लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजीत की गर्लफ्रेंड से पूछताछ
मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक अभिजीत ने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को नजफगढ़ से होटल बुलाया था। वह उससे मिलने के लिए 114 नंबर कमरे में गई थी। जिसके बाद उसने दिव्या पहुजा की लाश को उसके कमरे में दिखाया था। उसे ठिकाने लगाने के लिए उसकी मदद मांगी थी। अब तक की पहली गवाह जिसने शव को कमरे में देखा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कमरे में दिव्या पहुजा को प्रवेश करती हुई पाया है। बाद में कंबल में लिपटा एक शव कार की डिग्गी में रखता हुआ दिखता है। 

विज्ञापन

अभिजीत ने हत्याकांड के सबूत मिटाए
गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पहुजा की हत्या के बाद शव ठिकाने लगवाने से पहले होटल संचालक अभिजीत ने बीएमडब्ल्यू कार से ओल्ड दिल्ली रोड पर जाकर हत्या से जुड़े सबूत को नष्ट किया था। 

पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान चल रही छानबीन में होटल मालिक अभिजीत ने पुलिस को बताया कि उसने दिव्या का पहचान पत्र, उसका एपल का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को ओल्ड दिल्ली रोड पर कहीं फेंका था। 

दिव्या पहुजा की हत्या के बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने उसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की ओर से गठित चार टीमों में दो टीमें पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मार रहीं हैं, जबकि दो टीमें यहां पर जांच में जुटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed