फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was shot with a pistol in Ballabhgarh, Faridabad

फरीदाबाद: बाइक सीधी चलाने की बोलने पर युवक के ऊपर पिस्टल से फायर, चेहरे को छूकर निकली गोली, बाल-बाल बची जान

Fri, 03 Apr 2026 01:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 03 Apr 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot with a pistol in Ballabhgarh, Faridabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के बालाजी कॉलेज रोड पर बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पिस्टल से फायर किया गया। गोली युवक के चेहरे को छूकर निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी युवक और युवती मौके पर पिस्टल छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार एक युवक और युवती को रास्ते में किसी अन्य युवक ने बाइक सीधी चलाने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवक ने पिस्टल निकाली और दूसरे युवक पर फायर कर दिया। गोली युवक के चेहरे को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल होने से बच गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फरार हुए आरोपी युवक और युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल भी बरामद की है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed