{"_id":"690a5082c62eee38f903eb37","slug":"a-young-man-injured-in-a-fight-during-a-drinking-session-dies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71407-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
आगामी कार्रवाई के लिए आज अदालत में किया जाएगा पेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में रविवार की रात को शराब पीने के दौरान दो युवकों में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान एक युवक की पिटाई से दूसरे युवक (मृतक) के सिर में गहरी चोटें लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। बुधवार के आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
मृत युवक की पहचान बदायूं (उत्तर प्रदेश) के नरसुलापुर निवासी रोहताश (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भांगरौला गांव निवासी एक व्यक्ति के पास गाड़ी के चालक की नौकरी करता था। वहीं, आरोपी युवक की पहचान सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के जयनगर निवासी राजेश दूबे के रूप में हुई है। वह भांगरौला गांव में एक डेयरी पर काम करता है। रोहताश (मृतक) और राजेश दूबे (आरोपी) के मालिक दोनों सगे भाई हैं।
रविवार की रात करीब 10 बजे रोहताश (मृतक) और राजेश दूबे (आरोपी) दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। राजेश दूबे ने रोहताश के साथ मारपीट की और इसी दौरान रोहताश का सिर दीवार से टकरा गया। इससे उसके सिर से काफी खून निकल गया। उसको उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सोमवार को रोहताश की तबियत बिगड़ी तो उसे दोबारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की देर शाम रोहताश की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद खेड़कीदौला थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी राजेश दूबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी राजेश दूबे को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।