Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man died by suicide by hanging himself, for reasons unknown.

Gurugram News: युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 30 Nov 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man died by suicide by hanging himself, for reasons unknown.
- कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना के अंतर्गत कादीपुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 28 नवंबर की सुबह मृतक का जीजा नाइट ड्यूटी के बाद कमरे पर वापस लाैटा को घटना के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मृत युवक की पहचान गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के बच्छति गांव निवासी ऋषिकेश (27) के रूप में हुई है। वह कादीपुर में जीजा के साथ किराये पर रहता था और एक निजी कंपनी में हैल्पर की नौकरी करता था। जबकि उसका जीजा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार ऋषिकेश की दिन की शिफ्ट में ड्यूटी थी और 27 नवंबर की देर शाम को वह कमरे पर आ गया था। जबकि उसका जीजा रात की शिफ्ट में नौकरी पर गया था। वह 28 नवंबर की सुबह ड्यूटी के बाद कमरे पर पहुंचा तो अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा खटखटाया व आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब खिड़की से झांककर अंदर देखा तो ऋषिकेश को फंदे पर लटका पाया। उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed