फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man died after falling from iron stairs in Gurugram

कैमरे में कैद हुई मौत: सीढ़ियां चढ़ने में लगे 10 सेकंड और गिरने में महज दो... परिजन नहीं मान रहे हादसा; वीडियो

Mon, 05 May 2025 08:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 May 2025 08:46 PM IST
सार

जांच ऑफिसर राजेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
A young man died after falling from iron stairs in Gurugram
जमीन पर पड़ा मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित वजीराबाद में बीते रविवार को 28 वर्षीय युवक की लोहे की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक संदीप मूल रूप से चुरू (राजस्थान) के राजगढ़ का रहने वाला था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई जयवीर ने सेक्टर-53 थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई संदीप एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में किराये पर रहता था। उसकी पत्नी असम की रहने वाली है। तीन दिन पहले वह अपने मायके गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में जिस तेजी से वह गिरा है, पैर फिसलने पर इस तरीके से कोई व्यक्ति नहीं गिर सकता। ऊपर की मंजिल पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। उनके भाई का सीढ़ी से गिरना हादसा हो सकता है, लेकिन पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्हें संदेह है कि इसमें कुछ गड़बड़ी हो सकती है।

विज्ञापन

जांच ऑफिसर राजेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिवार की संतुष्टि की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फुटेज की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- बड़ी बहन बनी हैवान: अक्सर लवर संग मनाती थी रंगरेलियां...इसलिए दो छोटी बहनों से करवाया दुष्कर्म, दी थी ऐसी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed