फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man died after drowning in a pond

Gurugram News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 15 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning in a pond
नूंह। कबीर मोहल्ला वार्ड-11 निवासी खेमचंद के बेटे हेमंत कुमार उर्फ रोहित (27) की शनिवार देर रात तालाब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव तालाब से निकाला। हेमंत की मां बिमला देवी ने उसके साथी आकाश पुत्र बने सिंह पर जान बूझकर हेमंत को तालाब में धक्का देने और डूबने पर न बचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। नूंह शहर थाना पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

हेमंत की मां ने बताया कि बेटा महिला कॉलेज नूंह में नौकरी करता था। शनिवार शाम वह घर पर था तो उसके पास नूंह का ही आकाश पुत्र बनेसिंह आया और उसे घर से बुलाकर ले गया। उसने अपने बेटे को आकाश के साथ जाने से मना किया, लेकिन आकाश उसे बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि हेमंत खाटू श्याम मंदिर के कुंडे वाले तालाब में गिर गया है। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तब तक हेमंत तालाब में डूब चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हेमंत को तालाब में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद फायर विभाग की टीम की मदद ली गई, लेकिन वह भी युवक को नहीं ढूंढ पाई। अंत में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। भोंड़सी से एसडीआरएफ की टीम पहुंची और युवक का शव तालाब से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का आरोप, साथी ने डूबने से नहीं बचाया
मृतक युवक हेमंत की मां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खाटू श्याम मंदिर के पुजारी ज्ञानीदास से घटना की जानकारी ली तो उन्होंने जानकारी दी कि इन दोनों की कहासुनी हो गई थी। जब हेमंत डूबने लगा तो पुजारी ने आकाश से कहा कि वह इसका हाथ मुझे पकड़ा दे, मैं बाहर खींच लूंगा, यह बच जाएगा। लेकिन आकाश ने कहा कि डूबने दो इसे इसने मेरा कच्छा फाड़ा है। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि आकाश ने उसके बेटे को जान-बूझकर मरने के लिए छोड़ दिया। नूंह शहर थाना प्रभारी नरेश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया, मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं तालाब में डूबने की घटनाएं
खाटू श्याम मंदिर के कुंडा वाले तालाब में अब से पहले करीब आधा दर्जन युवक डूबकर अपनी जान गवां चुके हैं। एक-दो घटनाएं आत्महत्या की हैं तो कुछ नहाते समय डूबने के कारण घटित हुईं। इसके बावजूद न तो मंदिर प्रशासन और न ही शहर थाना पुलिस की तरफ से यहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम है।

नूंह शहर थाना प्रभारी नरेश यादव का कहना है कि तालाब के पास चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए मंदिर प्रशासन व शहर के प्रमुख लोगों को कहा गया है। यदि तालाब में बेल लगी हुई होती तो दुर्घटना नहीं होती। इस बारे में शहर के लोगों के साथ मिलकर जल्द इंतजाम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed