फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman was duped of Rs 1.88 lakh in the name of a courier.

Gurugram News: कूरियर के नाम पर युवती से 1.88 लाख रुपये ठगे

Wed, 17 Sep 2025 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 1.88 lakh in the name of a courier.
गुरुग्राम। जालसाजों ने बादशाहपुर निवासी युवती दीप्ति कुमारी के साथ कूरियर के नाम पर 1.88 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दीप्ति कुमारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर उनसे संपर्क किया और आकर्षक ऑफर या योजना के बारे में बताया। जब दीप्ति ने विज्ञापनों पर प्रतिक्रिया दी तो जालसाजों ने उसे झांसे में ले लिया। आरोपियों ने दीप्ति को बताया कि उनको कूरियर या पैकेज मिलेगा, जिसके लिए उन्हें कुछ रुपये देने होंगे। जालसाजों ने अलग-अलग बहाने बनाकर दीप्ति से 1.88 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद कूरियर नहीं आने पर दीप्ति को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन


युवक को झांसे में लेकर बैंक खाते से निकाले 2.80 लाख रुपये
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर बैंक खाते से 2.80 लाख रुपये निकाल लिए। सेक्टर-46 निवासी विशु गोयल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पूर्व में एफआईआर दर्ज की है। विशु गोयल ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल साइट के माध्यम से उनसे संपर्क किया और झांसे में लेकर उनके बैंक खाते संबंधी जानकारी ले ली। इसके बाद बैंक खाते से 2.80 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस आरोपी की पहचान करने और ठगी गई राशि को ट्रैक करने के लिए तकनीकी जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed