फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A strategy to keep the opposing team away from the medal by blocking

Gurugram News: ब्लॉकिंग से विपक्षी टीम को पदक से दूर करने की रणनीति

Tue, 23 Dec 2025 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A strategy to keep the opposing team away from the medal by blocking
सांसद खेल महोत्सव के लिए जिले के वॉलीबाल खिलाड़ी बहा रहे पसीना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत होने में अब केवल दो दिन ही बचे हैं। प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए जिले के वॉलीबाल खिलाड़ी जोर-शोर से अभ्यास कर रहे हैं। इसमें ग्रामीण और शहरी स्तर पर वॉलीबाल सहित कई खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खिलाड़ियों ने बताया कि इस महोत्सव में ट्रॉफी जीतने के लिए अभ्यास सत्रों में सर्व, ब्लॉकिंग और डिफेंस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।



राहुल ने बताया कि हम रोजाना शाम 3 बजे से नेहरू स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। हम अपनी सर्विस और अटैक पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पिछले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। अमित ने बताया कि कोच की स्ट्रेटजी के तहत टीम वर्क पर फोकस है। ब्लॉकिंग और डाइविंग प्रैक्टिस से हमारी फिटनेस दोगुनी हो गई है। विजय ने बताया कि प्रतिदिन 3-4 घंटे की ड्रिल्स से हमारी सहनशक्ति बढ़ी है। सांसद खेल महोत्सव में ग्रामीण टीमों के खिलाफ मुकाबला रोमांचक होगा, लेकिन हमारी तैयारी अटल है। अंकुर ने बताया कि स्मैशिंग पर विशेष अभ्यास करने से आत्मविश्वास बढ़ा है। इस प्रतियोगिता में जरूर पदक जीतेंगे। प्रशिक्षक ललित कुमार ने कहा कि यह सभी खिलाड़ी पिछले एक महीनों से इस प्रतियोगिता के लिए लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। नेहरू स्टेडियम में सुबह-शाम सत्र चल रहे हैं, जहां फिटनेस, स्पीड और मेंटल स्ट्रेंथ पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed