फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A speeding vehicle hit a scooter rider on Bajghera flyover, causing his death

Gurugram News: बजघेड़ा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

Sun, 03 Nov 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
A speeding vehicle hit a scooter rider on Bajghera flyover, causing his death
किसी काम से पड़ोसी की स्कूटी मांगकर ले गया था युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक देर रात किसी काम से पड़ोसी की स्कूटी मांगकर ले गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात चालक के लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर अभिजीत प्रमानिक गुरुग्राम के न्यू पालम विहार स्थित साई कुंज में अपनी पत्नी शांतना के साथ रहता था। अभिजीत प्रमानिक बीते शनिवार की रात पड़ोसी की स्कूटी से कृष्णा चौक की ओर किसी काम से गया था। जब शांतना ने अपने पति के मोबाइल पर रात 9.50 बजे कॉल किया तो किसी अनजान व्यक्ति ने उनका फोन उठाया। फोन उठाने वाले ने शांतना को बताया गया कि बजघेड़ा फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी है। इससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद शांतना मौके पर पहुंची तो पता चला कि उसके पति को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर जाया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed