फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A road will be constructed from RD City Gate No. 2 to the tempo stand at a cost of 7.27 crore.

Gurugram News: आरडी सिटी गेट नंबर-2 से टेंपो स्टैंड तक बनेगी सड़क, 7.27 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 14 Oct 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
A road will be constructed from RD City Gate No. 2 to the tempo stand at a cost of 7.27 crore.
फोटो-
विज्ञापन

- विधायक मुकेश शर्मा ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, वजीराबाद गांव और सेक्टर-52 के निवासियों को भी मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आरडी सिटी गेट नंबर-2 से टेंपो स्टैंड तक 7.27 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक मुकेश शर्मा ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे वजीराबाद गांव और सेक्टर-52 के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं जानीं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही स्थानीय निवासियों की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि गुरुग्राम के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका संकल्प है। सड़क, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थानीय जरूरतों को समझने और उसी के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में मेयर राजरानी मल्होत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक राज मल्होत्रा, पार्षद सोनिया यादव और वजीराबाद मंडल अध्यक्ष पवन यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed