{"_id":"6b09e5761f239efe8f07d4e0","slug":"a-pit-was-dug-for-a-drain-but-safety-measures-fell-into-it-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108603-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नाले के लिए खोदा गड्ढा, उसी में गिरे सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नाले के लिए खोदा गड्ढा, उसी में गिरे सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन
आईएमटी चौक के पास चल रहा नाले का निर्माण, न बैरिकेडिंग है, न ही रिफ्लेक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आइएमटी चौक पर चल रहा नाले का निर्माण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। यहां नाले की खोदाई तो कर दी गई, लेकिन वाहन चालकों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया।
निर्माण स्थल पर खुले गड्ढे के आसपास न तो बैरिकेडिंग है, न ही रात में दूर से दिखाई देने वाले रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। चेतावनी बोर्ड भी नहीं हैं। दिन में तो वाहन चालक गड्ढे को देखकर बच सकते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा के इंतजाम करना भी संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है। केवल कुछ कट्टे रख देने से सुरक्षा पूरी नहीं हो जाती। मौके पर मजबूत बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए। ग्रामीण अभिमन्यु थानेदार, धर्मेंद्र यादव और अशोक यादव ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।