Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A new STP with a capacity of 7 MLD will be built in Sohna.

Gurugram News: सोहना में 7 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनेगा

Mon, 23 Nov 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
A new STP with a capacity of 7 MLD will be built in Sohna.
सोहना में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का जल्द होगा विस्तार
टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी, विभाग ने अलॉटमेंट के लिए सरकार को भेजी योजना
विज्ञापन

नंबर गेम - 13 करोड़ रुपये की आएगी लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल्द ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। विभाग 7 एमएलडी क्षमता के नए एसटीपी का निर्माण करेगा। फिलहाल एसटीपी की क्षमता 6 एमएलडी है। उक्त योजना पर करीब 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं, योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। विभाग ने उक्त योजना अलॉटमेंट के लिए सरकार को भेज दी है, जिसकी मंजूरी मिलने पर योजना शुरू कर दी जाएगी।

जनस्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2010 में गांव जखोपुर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया था। यह करीब 6 एकड़ भूमि में निर्मित है। इसकी क्षमता 6 एमएलडी है। इसके विपरीत सोहना क्षेत्र की आबादी बढ़ने के कारण एसटीपी की क्षमता कम होने लगी है। इसके लिए विभाग ने गत दिनों एसटीपी का विस्तार किए जाने की योजना तैयार की थी, जिसको 6 एमएलडी से बढ़ाकर 13 एमएलडी किया जाना तय था। विभाग ने योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एजेंसी अलॉटमेंट के लिए योजना सरकार के समक्ष प्रेषित कर दी है। सरकार द्वारा एजेंसी एलॉटमेंट की मंजूरी देने पर अमल शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

सोहना जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जेई खुर्शीद ने बताया कि एसटीपी की क्षमता आबादी बढ़ने के कारण कम होने लगी है। इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए 7 एमएलडी का नया एसटीपी बनाया जाएगा। योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। योजना मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते हीयोजना पर अमल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
धनवापुर एसटीपी को निर्बाध बिजली के लिए बनेगा नया स्टेशन
गुरुग्राम। धनवापुर स्थित सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए सेक्टर-107 में 33 केवी का जीआईएस सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इस पर करीब 31.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नया सब स्टेशन एसटीपी को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इससे सीवर के पानी के शोधन में बिजली संबंधी बाधाएं कम होंगी। पुराने गुरुग्राम के लिए धनवापुर में 218 एमएलडी क्षमता का एसटीपी संचालित है। जीएमडीए इसकी क्षमता में 100 एमएलडी की वृद्धि की योजना बना रहा है। मौजूदा बिजली व्यवस्था में तकनीकी फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होती है। जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि नए सब स्टेशन से एसटीपी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed