{"_id":"69db91d930808e0c7807810c","slug":"a-new-drain-will-be-constructed-spanning-gurugram-nuh-and-palwal-the-dpr-will-be-prepared-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84731-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम-नूंह-पलवल तक बनेगी नई ड्रेन, डीपीआर होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम-नूंह-पलवल तक बनेगी नई ड्रेन, डीपीआर होगी तैयार
विज्ञापन
शहर का बरसाती पानी नजफगढ़ ड्रेन के बजाय नई ड्रेन से निकलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए सरकार ने नई ड्रेन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए गुरुग्राम-सोहना-नूंह-पलवल ड्रेन की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराई जाएगी। इसके लिए जापानी एजेंसी का कार्य का ठेेका मिला है।
प्रदेश सरकार ने इस कार्य के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। हाल ही में हुई हाईपावर परचेज कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। इस परियोजना का ठेका निप्पॉन कोइ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। एजेंसी गुरुग्राम से नूंह और पलवल होते हुए उत्तर प्रदेश के रास्ते यमुना नदी तक पानी निकासी की विस्तृत योजना तैयार करेगी। डीपीआर रिपोर्ट के आधार पर ही परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
योजना के अनुसार, गुरुग्राम के बरसाती पानी को दो चैनलों में बांटने की तैयारी है। अभी शहर का अधिकांश पानी नजफगढ़ ड्रेन के जरिये यमुना में जाता है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। नई ड्रेन बनने के बाद न्यू गुरुग्राम का पानी डायवर्ट कर गुरुग्राम-नूंह-पलवल ड्रेन में भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, भोंडसी तक पानी का प्राकृतिक बहाव नहीं होने के कारण शुरुआती हिस्से में पंपिंग की जरूरत पड़ेगी, जबकि इसके आगे सोहना और नूंह की ओर प्राकृतिक ढलान उपलब्ध है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया गया है और एजेंसी जल्द काम शुरू करेगी। नई ड्रेन बनने से शहर के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकेगी और जलभराव की समस्या में कमी आएगी। -विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए