{"_id":"61e3006f4f368f11f805ce85","slug":"a-million-thugs-on-game-play-on-game-gurgaon-news-noi6270979119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर फ्लैट लेने के नाम पर एक लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए पर फ्लैट लेने के नाम पर एक लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सुशांत लोक निवासी फ्लैट मालिक से किराए पर फ्लैट लेने के नाम पर ठग ने एक लाख रुपये खाते से उड़ा लिए। आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ अहमदाबाद का कर्मी बताया था। शिकायतकर्ता ने एक वेबसाइट पर किराए पर फ्लैट देने के लिए विज्ञापन दिया था। साइबर सेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल की टीम जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र कुमार सहगल सुशांत लोक में रहते हैं। उन्होंने अपने फ्लैट को किराए पर देने के लिए एक वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था। आरोप है कि अक्तूबर 2021 को उनका विज्ञापन देखकर अनिकेत नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को अहमदाबाद स्थित सीआईएसएफ में तैनात होने की बात कही।
उसका कहना था कि वह ट्रांसफर होकर दिल्ली आ रहा है। इसके लिए उसे फ्लैट की आवश्यकता है। विश्वास में लेने के लिए उसने फ्लैट मालिक के व्हाट्सएप पर आईकार्ड और आधार कार्ड की फोटो कापी व परिवार के साथ अपनी फोटो भेजी। उसने फ्लैट पसंद आने की बात कहकर 50 हजार रुपये भेजने के लिए खाते की डिटेल मांगी। फ्लैट मालिक ने डिटेल भेज दी। ठग ने वहां से दो खाता नंबर और आईएफएससी कोड भेजा। जिससे किराए के रुपये उन्हें प्राप्त होने की बात कही। लेकिन फ्लैट मालिक को रुपये प्राप्त नहीं हुए। दूसरे दिन जब उन्होंने देखा तो उनके खाते से चार बार में करीब एक लाख रुपये कट गए थे। उन्होंने बैंक में जाकर जानकारी ली। इसके बाद नंबर के आधार पर साइबर सेल थाने में शिकायत की। 11 जनवरी को मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के नंबर और खाते की डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।