फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A huge crowd gathered at the Hindu gathering, conveying the message of unity and culture.

Gurugram News: हिन्दू समागम में उमड़ा जनसैलाब, एकता और संस्कृति का गूंजा संदेश

Sun, 01 Mar 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered at the Hindu gathering, conveying the message of unity and culture.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक और सामाजिक संदेशों ने सभी को भावविभोर कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कम्यूनिटी सेंटर चंदू में आयोजित हिन्दू समागम में क्षेत्र के अनेक गांवों झांझरोला खेड़ा, मुबारिकपुर, सुल्तानपुर, इकबालपुर, कालियावास, मांकडोला, बुढेडा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत परिचय दिया। पूरा परिसर जयघोषों और आध्यात्मिक उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांकडोला के चेयरमैन जोगिंदर सिंह शहरावत ने की। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, संस्कारों और संस्कृति के संरक्षण में निहित है। इस अवसर पर महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांकडोला, विनय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय स्कूल चंदू के विद्यार्थियों ने नाटक, भाषण, कविता एवं गीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां की। इससे वातावरण देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान और भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक और सामाजिक संदेशों ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मोनी साह महाराज सिवाडी, महंत प्रदीप महाराज महाबल धाम कालियावास, आनंद गिरी महाराज खेड़ा झांझरोला,आचार्य सुमन शर्म खेड़ा झांझरोला, संजीव सह विभाग कार्यवाह विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित काफी गणमान्य मौजूद रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed