फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A foreign woman used to work in a salon in Delhi

Gurugram News: दिल्ली के सेलून में काम करती थी विदेशी महिला

Tue, 09 Sep 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A foreign woman used to work in a salon in Delhi
मृतका के जानकार की शिकायत पर मानेसर थाने में हत्या संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी गुरुग्राम पुलिस नहीं की सकी खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर के पास रविवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में मृत मिली महिला की पहचान हो चुकी है। युगांडा के कंपाला शहर की निवासी नसीमवा मेडिना पिछले कुछ समय से दिल्ली में रह रही थी और वहां पर सेलून में काम करती थी। मृतका के एक जानकार की शिकायत के आधार पर रविवार की रात अज्ञात के खिलाफ हत्या करने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में मानेसर थाना पुलिस के साथ ही अपराध शाखा की टीमें भी छानबीन में लगी हैं। अभी कोई गिरफ्तारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। दूसरे दिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। मामले के संदर्भ में गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी दिल्ली स्थित युगांडा के दूतावास के अधिकारियों से संपर्क में हैं।
विज्ञापन

मृत महिला के सिर के अलावा शरीर के अन्य कई हिस्सों में चोट व खरोचों के निशान मिले हैं। अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने पर पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है कि उसके साथ दुष्कर्म तो नहीं हुआ है। हालांकि इसके बारे में पोस्टमार्टम होने व उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सही तरह से खुलासा हो सकेगा। आशंका है कि दुष्कर्म करने के बाद किसी ने महिला की हत्या करके शव सड़क किनारे फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या किए जाने संबंधित धाराओं के तहत ही कार्रवाई व जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार वालों से संपर्क कर रही पुलिस
दिल्ली स्थित युगांडा के दूतावास के अधिकारियों से गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी संपर्क में हैं। दूतावास के माध्यम से मृत महिला के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। ऐसे में दूतावास से ही परिवार वालों के आने के बारे में पता चल सकेगा या फिर दूतावास से किसी अधिकारी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया जाएगा, अभी इस बारे में भी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।


नहीं हुआ पोस्टमार्टम
विदेशी महिला की मौत के मामले में एक जानकार की शिकायत पर रविवार को मानेसर थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम होने की संभावना थी। युगांडा दूतावास से किसी जिम्मेदार अधिकारी या मृतका के परिजनों के गुरुग्राम न पहुंचने की वजह से सोमवार पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका क्योंंकि पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों या जानकारों को शव सौंदा जाता है। सोमवार की शाम पांच बजे तक जांच अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे हुए थे। वहीं, मृत महिला के कुछ जानकार भी सोमवार को मोर्चरी में मौजूद रहे।


36 घंटे बाद भी हत्या के बारे में खुलासा नहीं
रविवार की सुबह करीब 5.30 बजे विदेशी महिला का शव मिलने के 36 घंटे बाद सोमवार की शाम तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं। पुलिस मृतका के परिचितों और दोस्तों से संपर्क करके पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले वह किन लोगों के साथ थी।



जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाना था। युगांडा दूतावास से कोई जिम्मेदार अधिकारी या मृतका के परिजनों के नहीं आने से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस अधिकारी युगांडा के दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed