{"_id":"69dff463edad71023f03a4af","slug":"a-fire-broke-out-in-the-slums-of-sector-37d-at-night-due-to-unknown-reasons-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84991-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-37डी की झुग्गियों में रात को अज्ञात कारणों से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-37डी की झुग्गियों में रात को अज्ञात कारणों से लगी आग
विज्ञापन
-करीब 25 झुग्गियां जलीं, नहीं हुई कोई जनहानि, कई सिलिंडर फटने से तेजी से फैली आग, काफी मशक्कत के बाद दो घंटों में पाया गया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37डी में 14 अप्रैल की रात करीब 12.30 बजे अज्ञात कारणों से झुग्गियों में आग लगी गई। आग की चपेट में झुग्गियों में रखे सिलिंडर भी आ गए, जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल टीमों ने करीब दो घंटों में आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट से कूड़े के ढेर में आग लगी और वह झुग्गियों तक फैल गई।
रात करीब 12.40 बजे सेक्टर-37डी स्थित झुग्गियों में आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। सिलिंडर फटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं, झुग्गियों व पास ही लगे कूड़े के ढेर में आग लगने से धुआं व आगे की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। धुएं के कारण आस-पास सोसाइटी में रहने वालों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद सेक्टर-37 फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा सेक्टर-29 फायर स्टेशन से तीन व भीमनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वर्जन
जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा। कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के पक्के कर्मचारियों को आग बुझाने के जिम्मेदारी संभाली है। उनके साथ ही रोडवेज बसों के चालक और सिविल डिफेंस के वालंटियर भी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। - जयनारायण, फायर अधिकारी, सेक्टर-37 फायर स्टेशन