{"_id":"64f37668dd811bb777022f39","slug":"a-fair-will-be-held-to-give-benefits-of-government-schemes-to-nomadic-castes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13539-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घुमंतू जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घुमंतू जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लगेगा मेला
विज्ञापन
आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जैसी सुविधाओं का भी मौके पर लाभ मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। घुमंतू विमुक्त जाति के नागरिकों को सरकार की सुविधाओं का लाभ देने के लिए पटौदी स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में मेले का आयोजन होगा। आगामी सोमवार और मंगलवार को जिले में इस मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेले में जाने वाले लोगों को आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी) हितेश कुमार मीणा ने मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं व स्कीमों के बारे में भी जानकारी देने के अलावा आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड, वृद्धा अवस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जैसी सुविधाओं का लाभ भी मौके पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार सितंबर के बाद पांच सितंबर को भी इसी स्थान पर मेले का आयोजन किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि अभी तक गुरुग्राम में ऐसे चार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। छठा शिविर बीडीपीओ ऑफिस फरूखनगर में 11 व 12 सितंबर को लगाया जाएगा। सातवां शिविर तहसील कार्यालय मानेसर में 18 व 19 सितंबर को आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि यह सभी कैंप निर्धारित तिथियों के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे। पहले दिन केवल विमुक्त एवं घुमंतू जातियों को लाभ दिया जाएगा। दूसरे दिन विमुक्त एवं घुमंतू जातियों के साथ-साथ सभी वर्ग इनका लाभ उठा सकते हैं।