फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A documentary is being prepared on the wildlife of Haryana.

Gurugram News: हरियाणा के वन्य जीवों पर तैयार हो रही डॉक्यूमेंट्री

Thu, 22 Jan 2026 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
A documentary is being prepared on the wildlife of Haryana.
वन्य जीव विभाग सुल्तानपुर लेक में पर्यावरण आधारित जागरूकता के लिए बनाएगा थियेटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के वन्य जीवों को लेकर वन्य जीव विभाग एक डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री अगले दो महीनों में तैयार हो जाएगी। इसमें गुरुग्राम के सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान समेत यहां के जलीय क्षेत्र में आने वाले प्रवासी पक्षियों को भी दर्शाया जाएगा। करीब आधे घंटे की इस फिल्म के प्रदर्शन के साथ सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में एक छोटे थियेटर की शुरुआत की जाएगी। इसमें यहां आने वाले लोग पर्यावरण और वन्य जीवों के प्रति जागरूकता प्राप्त कर सकें।

वन्य जीव अधिकारी आरके जांगड़ा ने बताया कि लेक परिसर में एक कमरा मौजूद है। वहां स्क्रीन लगाकर करीब 20 लोगों को बैठने की व्यवस्था की जानी है। करीब 5-7 लाख रुपये खर्च करके पक्षी उद्यान में लोगों को खास तौर पर स्कूली बच्चों को इस स्क्रीन पर वन्य जीवों और पक्षियों से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी। हरियाणा के वन्य जीवों पर आधारिक डॉक्यूमेंट्री के साथ अन्य राज्यों के वन्य जीवों की जागरूकता पर आधारित फिल्में भी इस छोटे थियेटर में दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed