फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A delegation of DLF residents will meet the CM today.

Gurugram News: आज सीएम से मिलेगा डीएलएफ के निवासियों का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 01 Jul 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
A delegation of DLF residents will meet the CM today.
- पीजी व गेस्ट हाउस में सीलिंग व तोड़फोड़ न करने की रखी जाएगी मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ क्षेत्र में अवैध रूप से पीजी व गेस्ट हाउस में सीलिंग व तोड़फोड़ को लेकर डीएलएफ के निवासियों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेगा। मुख्यमंत्री गुरुग्राम में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। डीएलएफ के निवासियों का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय लिया है, ताकि वे पीजी व गेस्ट हाउस में सीलिंग व तोड़फोड़ न करने के बारे में अपनी मांग रख सकें।

बता दें कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया ने डीएलएफ फेज-1 से फेज-5 तक अवैध रूप से संचालित पीजी व गेस्ट हाउस को 30 जून तक खाली करने का समय दिया था। पीजी, गेस्ट हाउस में रहने वाले किरायेदारों व मालिकों को दिया गया समय मंगलवार को पूरा हो चुका है। ऐसे में अब यहां पर सीलिंग व ताेड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो सकती है। सीलिंग को लेकर डीएलएफ क्षेत्र के लोगाें में रोष है। स्थानीय निवासी सतपाल यादव ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों के रखेगा, ताकि पीजी व गेस्ट हाउस पर सीलिंग या तोड़फोड़ की कार्रवाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed