फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A closed traffic light becomes a green signal for accidents

Gurugram News: बंद ट्रैफिक लाइट बनी हादसों का ग्रीन सिग्नल

Sat, 09 May 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
A closed traffic light becomes a green signal for accidents
आईएमटी चौक पर ट्रैफिक लाइट बंद होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी चौक पर ट्रैफिक लाइट बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि लंबे समय से ट्रैफिक लाइट सही तरीके से काम नहीं कर रही है, जिससे चौक पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों ने बताया कि चौक पर अंडरपास से निकलने वाले वाहन चालकों को सर्विस रोड से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। चौक पर बंद ट्रैफिक लाइट हादसों का ग्रीन सिग्नल बनकर रह गई है।



यह इलाका औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। सुबह और शाम के समय ट्रैफिक ज्यादा होने से लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों को चौक पार करने में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रैफिक लाइट को ठीक कराया जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके और यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।
विज्ञापन




------
लोग बोले- बनी रहती है जाम की समस्या



चौक पर तीन महीनों से ट्रैफिक लाइट काम नहीं कर रही है। ऐसे में जब सुबह के समय घर से निकलते हैं तो कई बार यहां पर जाम की समस्या व हादसे का खतरा बना रहता है। -शशि पाल यादव, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रैफिक लाइट के कारण चौक पर अंडरपास से निकलने वाले वाहन चालकों को सर्विस रोड से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। -एडवोकेट विनोद चौहान



यह इलाका औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। सुबह और शाम के समय ट्रैफिक ज्यादा होने से लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। -अभय सिंह, स्थानीय निवासी



इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। -रामेहर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed