फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A cleanliness and plantation drive was conducted in Sector-83.

Gurugram News: सेक्टर-83 में सफाई और पौधरोपण अभियान चलाया

Sat, 03 Oct 2026 03:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
A cleanliness and plantation drive was conducted in Sector-83.
मानेसर। गांधी जयंती पर सेक्टर-83 स्थित ईमार पाम गार्डन्स में नगर निगम मानेसर ने सफाई और पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सोसाइटी के लोगों ने अधिकारियों के सामने क्षेत्र की कई समस्याएं रखीं। सड़क मरम्मत, पानी की कमी, जलभराव, नालियों और सीवर के समाधान की मांग की गई। स्ट्रीट लाइट ठीक कराने, कूड़ा व्यवस्था सुधारने और खुले में कूड़ा डालने पर रोक की मांग भी की गई। कूड़ा शुल्क और लावारिस कुत्तों-पशुओं की समस्या पर भी जानकारी मांगी गई। संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव ने नगर निगम के अधिकार क्षेत्र की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने खेड़की दौला टोल प्लाजा को करीब छह महीने में स्थानांतरित करने की जानकारी दी। अधिकारियों और लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए। सभी ने स्वच्छता और पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed