{"_id":"652e582d61cf35723204b613","slug":"a-bride-absconds-with-jewelery-and-cash-just-two-days-after-her-marriage-in-gurugram-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम की लुटेरी दुल्हन: शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में किया हाथ साफ, नकदी और गहने लेकर हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम की लुटेरी दुल्हन: शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में किया हाथ साफ, नकदी और गहने लेकर हुई फरार
Tue, 17 Oct 2023 03:17 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 03:17 PM IST
सार
गुरुग्राम के बिलासपुर इलाके में शादी के दो दिन बाद ही एक दुल्हन ससुरास से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।शिकायत पर बिलासपुर थाने में दुल्हन और उसके परिवारवालों के विरुद्ध धाेखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नकदी और गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में शादी के दूसरे दिन ही जेवर और नकदी लेकर दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बिलासपुर थाने में दुल्हन और उसके परिवारवालों के विरुद्ध धाेखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बिलासपुर के भोडा खुर्द निवासी अशोक कुमार ने शिकायत में कहा कि वह अपने छोटे बेटे मोहित की शादी के लिए एक लड़की देख रहे थे। जुलाई के महीने में उनके परिचित गांव भटसाना निवासी मनीष ने मंजू नाम की महिला से उन्हें मिलवाया। मंजू ने अपने परिचित में एक लड़की होने की जानकारी दी और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद 25 जुलाई को प्रीती नाम की युवती को दिखाया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि लड़की गरीब परिवार से है और शादी का सारा खर्च अशोक कुमार को उठाना पड़ेगा। इसके लिए वे राजी हो गए। इसी दिन मनीष ने लड़की के कपड़े व अन्य सामान के नाम पर अशोक से एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 26 जुलाई को झज्जर कोर्ट में युवक-युवती की शादी करा दी गई। रात में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। जब दूसरे दिन सुबह उठे तो प्रीती को कमरे में नहीं पाया। इसके बाद पता चला कि अलमारी से डेढ़ लाख रुपये और प्रीती को शादी के दौरान दिए गए गहने गायब हैं।
विज्ञापन
अशोक ने उसके परिवारवालों और मनीष को फोन किया, लेकिन नहीं उठा। थोड़े दिनों बाद जब मनीष ने फोन उठाया तो अशोक को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने डीसीपी मानेसर से की। उनके आदेश पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।