नूंह में दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, कार में बाइक उलझकर लगी आग
एक बाइक चला रहे अज्ञात व्यक्ति (उम्र 30) की एक अन्य वाहन (नंबर अज्ञात) से टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद, एक कार के चालक ने सड़क पर पड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक कार के नीचे फंस गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह जिले में हादसों के लिए प्रख्यात हो चुके दिल्ली-बड़ोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात बाइक चालक की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है।
यह हादसा दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हिलालपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह करीब 5 बजे हुआ, इसी हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक पीछे से आ रही एक कार की चपेट में आ गई जो बुरी तरह से कार में उलझ गई। इस दौरान कार में आग लग गई तो कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक बाइक चला रहे अज्ञात व्यक्ति (उम्र 30) की एक अन्य वाहन (नंबर अज्ञात) से टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद, एक कार के चालक ने सड़क पर पड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक कार के नीचे फंस गई और करीब 20-25 कदम तक घसीटती चली गई। इस दौरान कार में आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही रोड सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी और थाना रोजकामेंव पुलिस मौके ने घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल नूंह पुलिस ने आगामी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश के साथ-साथ पूरे हादसे की जांच की जा रही है।
हादसे के कारण कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सामान्य करवाया। यह हादसा दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है। स्थानीय लोगों और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों ने एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों के पालन और सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली में कोरोना से पहली मौत; देशभर में 2500 से अधिक सक्रिय केस, सात लोगों की गई जान