फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A bag full of two lakh rupees was stolen by breaking the glass of the car

कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Thu, 16 Dec 2021 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
A bag full of two lakh rupees was stolen by breaking the glass of the car
गुरुग्राम। शहर थाना क्षेत्र के नगर निगम के ऑफिस के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर दो लाख रुपयों से भरा बैग चोरी करके ले गए। घटना के दौरान पीड़ित नगर निगम के कार्यालय में गए थे। लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सनी निवासी नई बस्ती गुरुग्राम के रहने वाले हैं। 14 दिसंबर को वह अपनी सियाज कार से मौसा सुभाष सारवान निवासी गांव सरहौल सेक्टर-18, के साथ नगर निगम ऑफिस सुबह करीब साढ़े 11 बजे आए थे। इस दौरान उनकी कार बाहर खड़ी थी। दोपहर करीब एक बजे जब वह कार के पास पहुंचे तो देखा कि पीछे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार की सीट पर रखा हुआ बैग गायब था। पीड़ित ने बताया कि बैग में बैंक की चेकबुक, जरूरी दस्तावेज और दो लाख रुपये थे। पीड़ित ने आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने शहर थाने में तहरीर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed