{"_id":"6b02f51862d557b8f20778a0","slug":"a-4-year-old-innocent-child-was-bitten-by-a-dog-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108160-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 6 साल के मासूम को कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 6 साल के मासूम को कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
सेक्टर 67 स्थित वर्धमान मंत्रा मे ंचार साल के मासूम को कुत्ते ने काटा
वर्धमान सोसाइटी का मामला, पिछले दिनों लावारिस कुत्तों को लेकर सोसाइटी में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-67 स्थित वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में चार साल के मासूम को लावारिस कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। शनिवार की शाम सोसाइटी के पार्क के पास हुई इस घटना से सोसाइटी के लोग एक बार फिर डर के माहौल में हैं। पिछले दिनों 28 सितंबर को सोसाइटी में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची को भी कुत्ते ने काटा था। इसके बाद सोसाइटी में तनाव का माहौल बन गया था। इसके पहले अगस्त में डाॅग लवर्स और सोसाइटी के लोगों के बीच विवाद पर सोसाइटी में पुलिस आई थी।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मनीष शर्मा ने बताया कि डॉग बाइट के बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया और वैक्सीनेशन और उपचार दिया गया। लावारिस कुत्ते द्वारा काटे जाने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले चार महीने में सोसाइटी में 5 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए थे।
दो महीने पहले नगर निगम और स्थानीय पुलिस की पहल पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर और निगम के अधिकारियों की एक टीम ने कुत्तों को खाना खिलाने की जगह तय कर दी थी। लोगों का कहना है 11 एकड़ की सोसाइटी में बमुश्किल 4 एकड़ खाली जगह है और करीब 80 स्ट्रीट डाॅग यहां रहते हैं। ये खास तौर बुजुर्गों और बच्चों पर हमला करते हैं। निवासियों ने लावारिस कुत्तों को सोसाइटी से बाहर किए जाने की मांग नगर निगम से की है।