फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A 2.15 km long synthetic track will be constructed at Maharana Pratap Park.

Gurugram News: महाराणा प्रताप पार्क में 2.15 किमी लंबा सिंथेटिक ट्रैक बनेगा

Sun, 23 Aug 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
A 2.15 km long synthetic track will be constructed at Maharana Pratap Park.
सेक्टर-29 के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में बनेगा 2.15 किमी लंबा ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक
चलने, जॉगिंग और दौड़ने के लिए मिलेगा आरामदायक, टिकाऊ और समर्पित ट्रैक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में 2.15 किलोमीटर लंबा ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक विकसित कर रहा है। इस परियोजना का लक्ष्य शहरवासियों को बेहतर फिटनेस और मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह ट्रैक पार्क में चलने, जॉगिंग और दौड़ने वालों के लिए आरामदायक व टिकाऊ होगा।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि नया सिंथेटिक ट्रैक दैनिक फिटनेस गतिविधियों के लिए समर्पित सुविधा देगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पार्कों में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं लोगों को स्वास्थ्य और बाहरी गतिविधियों के लिए प्रेरित करती हैं। यह परियोजना पार्क के मौजूदा कच्चे ट्रैक को आधुनिक व समतल सतह में बदलेगी। ईपीडीएम सिंथेटिक रबर से तैयार यह ट्रैक पैरों, टखनों और घुटनों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करेगा। इसकी झटका अवशोषित करने वाली सतह नियमित उपयोग के लिए अधिक आरामदायक होगी। ट्रैक को खुले वातावरण और बदलते मौसम के अनुकूल टिकाऊ बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर कार्य इसी माह शुरू हो चुका है। इसे 10 जनवरी, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद पांच वर्ष की रखरखाव अवधि भी रहेगी।
विज्ञापन


ईपीडीएम सिंथेटिक रबर से निर्मित होगा
यह ट्रैक ईपीडीएम सिंथेटिक रबर से निर्मित होगा। इसकी कुशनयुक्त और झटका अवशोषित करने वाली सतह पैरों, टखनों और घुटनों पर दबाव कम करेगी। यह मौजूदा कच्चे ट्रैक की तुलना में अधिक समतल और आरामदायक होगा। ट्रैक को रोजाना बड़ी संख्या में आने वाले पैदल चलने वालों, जॉगिंग करने वालों और धावकों के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार
पी.सी. मीणा ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क गुरुग्राम के प्रमुख सार्वजनिक पार्कों में से एक है। सिंथेटिक ट्रैक बनने से पार्क की मनोरंजन और फिटनेस सुविधाओं में और विस्तार होगा। जीएमडीए गुरुग्राम में सार्वजनिक सुविधाओं की गुणवत्ता और पहुंच बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। बेहतर विकसित पार्क नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जीएमडीए के अनुसार, यह विकास शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed