{"_id":"627561044d26ec6d510a7a64","slug":"95-students-got-employment-gurgaon-news-noi647067388","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 विद्यार्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 विद्यार्थियों को मिला रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-44 स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चार दिवसीय मेगा रोजगार मेला-2022 आयोजित किया गया। रोजगार मेले में लगभग 34 राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय कंपनियां, स्टार्ट-अप, अनुसंधान संगठनों आदि ने 95 विद्यार्थियों का चयन किया।
मुख्य रूप से सीनियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम, ईस्ट वेस्ट ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड, माजरस, कम्युनिकेशन टेस्ट डिजाइन, इंक, फ्रंटियर ग्रुप, ऑटोफिट प्राइवेट लिमिटेड, टेक महिंद्रा, मैक्स हेल्थकेअर, एजिस कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जय सर्जिकल प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां रोजगार मेले में शामिल हुईं। मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय सह संगठक (स्वदेशी जागरण मंच) से सतीश कुमार, प्रांत अध्यक्ष विद्या भारती डीपी भारद्वाज, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार और ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी से रविंद्र रेड्डी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सतीश कुमार और डीपी भारद्वाज द्वारा ऽफ्रॉम गुड टू ग्रेटऽ बुक का विमोचन भी किया गया।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से लगभग 1900 और ऑफलाइन माध्यम से 440 से भी अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। शुक्रवार को सभी कंपनी प्रतिनिधियों ने अपनी जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। शुक्रवार को 95 विद्यार्थियों का बैंकिंग सेक्टर, एग्रीकल्चर सेक्टर, सिक्योरिटी सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, एजुकेशन सेक्टर, हेल्थ सेक्टर सहित अन्य सेक्टर की कंपनियों में नौकरी के लिए चयन हुआ है।