फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   दो साल से अधिक का बकाया बिल नहीं वसूल सकता बिजली निगम

दो साल से अधिक का बकाया बिल नहीं वसूल सकता बिजली निगम

Sun, 13 Jan 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
दो साल से अधिक का बकाया बिल नहीं वसूल सकता बिजली निगम
दो साल से अधिक का बकाया बिल नहीं वसूल सकता बिजली निगम
विज्ञापन

एचईआरसी की ओर से जारी अधिसूचना-2014 ने खड़े किए सवाल
73 हजार से अधिक रिहायशी कनेक्शनों पर ेंकरोड़ों रुपये बकाया की चल रही है वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की रिहायशी बकाया बिजली बिलों के निपटान की योजना पर हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (एचआरईसी) की अधिसूचना ने सवाल खड़े कर दिए गए है। अधिसूचना-2014 के मुताबिक डीएचबीवीएन दो साल तक का बकाया ही वसूल सकता है जबकि योजना के माध्यम से निगम उपभोक्ताओं से 10 साल पुराने बिजली बिलों की भी रिकवरी कर रहा है। योजना के अंतर्गत अकेले गुरुग्राम सर्कल में 73 हजार से अधिक रिहायशी कनेक्शनों में से 70 फीसदी से अधिक से करोड़ों बकाया वसूली की जा चुकी है।
एचईआरसी की अधिसूचना के विपरित डीएचबीवीएन की ओर से प्रदेश के सर्कलों में 10 साल पुराने बिजली बिलों की भी रिकवरी की जा रही है। बिजली बिल निपटान योजना के अंतर्गत गुरुग्राम सर्कल में 77 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया था। सर्कल अधिकारियों के मुताबिक योजना के अंतर्गत 70 फीसदी लोगों से लाभ के अंतर्गत बिल की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन


जीआईए ने भी दायर की याचिका
औद्योगिक फीडरों को लेकर भी बिजली निगम ने कादीपुर सब डिवीजन में 4.97 करोड़ का बकाया निकाला हुआ है। जिसमें पुराने बिलों के अलावा उस पर ब्याज की राशि भी जोड़ी गई है। इसमें कादीपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र, सेक्टर-37 आईडीसी, सेक्टर-36, उद्योग विहार समेत दर्जनों औद्योगिक इकाईयां प्रभावित है। इस संबंध में गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) की ओर से एचईआरसी में याचिका दायर की गई है। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस मामले पर कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक
एचईआरसी की ओर से 8 जनवरी 2014 को जारी अधिसूचना संख्या 10.1.4 के मुताबिक उपभोक्ता के दो साल से अधिक पुराने बिल को एरियर में दिखाना अनिवार्य है। बिल में एरियर नहीं दिखाए जाने की सूरत में दो साल से पुराना बकाया बिल की बिजली निगम रिकवरी नहीं कर सकता। इसके लिए निगम की ओर से बिजली कनेक्शन भी नहीं काट सकता। 12 फरवरी 2014 को डीएचबीवीएन मुख्यालय की ओर से सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता समेत कनिष्क अभियंता को आदेशों की पालना के लिए सर्कुलर जारी किया गया था।

एचईआरसी की अधिसूचना के मुताबिक बिजली निगम की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में नियमों के विपरित बिजली बिलों का बकाया निकाला गया है। इसे लेकर एचईआरसी में याचिका दायर कर दी गई है।
- दीपक मैनी, महासचिव, जीआईए

डीएचबीवीएन ने ऐसे कई रिहायशी कनेक्शनों में पुराना बकाया निकालने की शिकायतें मिली है। जो कि एचईआरसी अधिसूचना का उल्लंघन है। निगम अधिकारियों से शिकायत की गई है।

- एडवोकेट महावीर सिंह, आरडब्ल्यूए प्रधान, सेक्टर-15 पार्ट-1

औद्योगिक क्षेत्रों में भी पांच साल से भी ज्यादा पुरन्ने बिल बकाया भेजे जा रहे है। जो एचईआरसी के नियमों के विरुद्ध है। इसके लिए एसोसिएशन की तरफ से बिजली निगम को कई बार शिकायत की जा चुकी है। - प्रवीण यादव, अध्यक्ष, गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed