{"_id":"59626c924f1c1b5d498b45f0","slug":"91499622546-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट में गड़बड़ी से बाहर हुए छात्रों को विशेष मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट में गड़बड़ी से बाहर हुए छात्रों को विशेष मौका
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरिट में गड़बड़ी से बाहर हुए छात्रों को विशेष मौका
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पहली मेरिट लिस्ट से बाहर हुए छात्रों को विभाग ने दोबारा मौका देने का फैसला लिया है। विभाग ने गड़बड़ी को देखते हुए सभी कॉलेजों को दो दिन 10 और 11 जुलाई को आवेदन सुधारने का मौका दिया है।
बता दें कि अमर उजाला ने 8 जुलाई के अंक में मेरिट में गड़बड़ी के कारण जिले में 2500 से अधिक विद्यार्थियों के बाहर होने की खबर को प्रमुखता से छापा था। इस पर विभाग ने आश्वासन दिया था कि छात्रों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
मेरिट की गड़बड़ी से गुरुग्राम के सभी राजकीय, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की मेरिट सूची से 2500 से अधिक छात्र बाहर हो गए थे। विभाग ने माना है कि छात्रों की गलती के कारण ही मेरिट सूची में गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विश्लेषण में विभाग ने पाया कि छात्रों ने 12वीं कक्षा का परिणाम को टॉप-4 के आधार पर भरा तो कुछ ने कुल अंक की जगह भी प्राप्तांक को लिखा है। कई विद्यार्थियों के हरियाणा डोमिसाइल के साथ जाति का विवरण गलत दिया है तो कुछ छात्रों ने री-अपीयर होने के बावजूद पास श्रेणी में डाला है। जबकि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के नियमानुसार री-अपीयर को दाखिला नहीं दिया जा सकता।
बता दें कि पहली बार उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों में दाखिला के लिए मेरिट लिस्ट जारी की थी। उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अरुण जोशी का कहना है कि सभी कॉलेजों को दो दिनों के लिए विशेष मौके दिए गए हैं। विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में जाकर ऑनलाइन आवेदन में सुधार करवा सकते हैं। बाहर हुए छात्रों को दूसरी काउंसलिंग में जगह दी जाएगी।