फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नागरिक अस्पताल में खुली कैंटीन में 10 रुपये में मिलेगा भोजन

नागरिक अस्पताल में खुली कैंटीन में 10 रुपये में मिलेगा भोजन

Sun, 13 Jan 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खुली कैंटीन में 10 रुपये में मिलेगा भोजन
नागरिक अस्पताल में अब 10 रुपये में मिलेगा भोजन
विज्ञापन

उपायुक्त ने समर्थ-ज्योति की रसोई कैंटीन का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोगों को सस्ता व अच्छा भोजन खिलाने के उद्देश्य से सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पाल में मिंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से समर्थ-ज्योति की रसोई कैंटीन खोली गई है। रविवार को जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यहां आने वाले लोगों को 10 रुपये में भोजन दिया जाएगा। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों सहित तीमारदारों व अन्य लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों के मुताबिक कैंटीन में बनने वाले खाने की प्रत्येक दिन खाद्य एवं सुरक्षा विभाग गुणवत्ता जांचेगा। इसके बाद ही खाना लोगों को परोसा जाएगा। कैंटीन का संचालन मिंडा ट्रस्ट करेगी। शुरुआती दौर में यहां केवल दोपहर के खाने की व्यवस्था है। मांग के अनुरूप इसे सुबह और शाम भी चलाया जा सकता है। रोजाना करीब 250 थाली की खपत का अनुमान है। प्रतिदिन खाने का मैन्यू अलग-अलग होगा। जिसमें दाल, चावल, रोटी, कढ़ी, राजमा, सलाद व रायता शामिल होगा। रविवार को शुभारंभ के बाद पहले दिन सभी के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा, राष्ट्रीय स्वयंसंघ के प्रदेश संचालक पवन जिंदल व मिंडा चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन सुमन मिंडा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed