फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   प्रधानमंत्री मोदी करेंगे केएमपी का उद्घाटन व जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे केएमपी का उद्घाटन व जनसभा को संबोधित

Tue, 06 Nov 2018 05:56 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे केएमपी का उद्घाटन व जनसभा को संबोधित
प्रधानमंत्री सुल्तानपुर गांव से करेंगे केएमपी का उद्घाटन
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे का 19 नवंबर को गुरुग्राम जिले के गांव सुल्तानपुर से उद्घाटन करने के साथ-साथ प्रदेशभर के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी हरियाणा लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्वर्ण जयंती लोक निर्माण विश्राम गृह में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।
राव ने बताया कि प्रधानमंत्री इस जनसभा में हरियाणा प्रदेश के लिए 10 से 12 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। गांव सुल्तानपुर में महाविद्यालय तथा 50 बिस्तर के अस्पताल की आधारशिला उसी दिन रखी जाएगी। उसी दिन मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे का शिलान्यास तथा बाढ़सा एम्स का उद्घाटन भी कर सकते हैं। एक सवाल के जवाब में नरबीर ने कहा, अब केएमपी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन समारोह एक ही स्थान पर गांव सुल्तानपुर में ही होगा और प्रधानमंत्री मौके पर आकर उद्घाटन करेंगे। पहले बनाए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री को रिमोट से केएमपी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करना था और उसी दिन एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले सातों टोल प्लाजा पर एक-एक कार्यक्रम रखा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा में पड़ने वाले हिस्से को बनाने के लिए दो टेंडर हो चुके हैं और इस एक्सप्रेसवे पर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। ये टेंडर एलएंडटी कंपनी को दिया गया है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा के बारे में मंत्री ने भरोसा दिलाया कि 31 मार्च 2019 तक यह स्थानांतरित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर लगेंगी 21 मूर्तियां
एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ नीम और अर्जुन के पेड़ लगाने की योजना है। डिवाइडर पर विभिन्न रंगों के बोगन वेलिया के पौधे लगाए जाएंगे, जिन्हें कर्नाटक से विशेष रूप से मंगवाया गया है। सांस्कृतिक कार्य विभाग के कला अधिकारी हृदय कौशल के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही पत्थर की 21 मूर्तियां भी एक्सप्रेस-वे पर लगाई जाएंगी। इनमें हरियाणा की कला एवं संस्कृति, योग तथा गीता को दर्शाया गया है। केएमपी एक्सप्रेसवे के पलवल से मानेसर के बीच के भाग को पहले ही पूरा किया जा चुका है और अब कुंडली से मानेसर के बीच 83 किमी लंबे इस हाईवे को 19 नवंबर को चालू कर दिया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर लगभग 1863 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पर 64 पुलिया, 8 छोटे पुल, 6 बड़े पुल, 3 बड़े ढांचे, 4 आरओबी, 34 अंडरपास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed