फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सेमीफाइनल में गुरुग्राम के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा

सेमीफाइनल में गुरुग्राम के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा

Sat, 08 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में गुरुग्राम के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा
सेमीफाइनल में गुरुग्राम के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन

-ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-38 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही 13वीं सब जूनियर लड़कियों की राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल प्रतियोगिता हुई। 44-46 किलोभार में भिवानी की तमन्ना ने सोनीपत की सुनैना को 3-0 से मात दी। वहीं गुरुग्राम की पायल ने कैथल की लवी को 3-0 से हराया। 46-48 किलोभार में गुरुग्राम की शिवानी ने भिवानी की शीतल को 2-1 से, जींद की मोनिका ने सोनीपत की किरन को 2-1 से हराया। वहीं 48 से 50 किलोभार में फरीदाबाद की विनि ने सोनीपत की किरन को 4-1 से और भिवानी की प्रीति ने सोनीपत की नेहा को 3-0 से हराया।

वहीं 50-52 किलो में जींद की सुषमा ने झज्जर की प्रियंका को 3-0 से और कैथल की अन्नू ने कैथल की ही रिंपी को 3-0 से हराया। 52-54 किलो में हिसार की मधु ने फरीदाबाद की यशिका को 2-1 से, हिसार की वरंशी ने जींद की मोनिका को 3-0 से, 54-57 किलो में रोहतक की गीतिका ने जींद की सीमा को 3-0 से, दादरी की निकिता ने सोनीपत की प्रीति को 2-1 से, 57 से 60 किलो भार में पानीपत की नीलम ने सोनीपत की मुस्कान को 3-0 से और सोनीपत की तनू ने रेवाड़ी की पारुल को 3-0 से हराया। रविवार को फाइनल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 221 महिला खिलाड़ी विभिन्न किलोभार में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed