फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   7 lakh fraud in the name of KYC

केवाईसी के नाम पर सात लाख का चूना लगाया

Sat, 28 Aug 2021 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
7 lakh fraud in the name of KYC
गुरुग्राम। केवाईसी के नाम पर लोगों को ठगने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला न्यू कॉलोनी से है। यहां एक बुजुर्ग को साइबर ठग ने केवाईसी कराने का झांसा देकर करीब सात लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी के रहने वाले रमेश चंद्र मानोचा ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को वोडाफोन कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। कहा कि आपकी केवाईसी अपडेट करनी है। इसके लिए दस रुपये का ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा। इस बीच मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहा। जैसे ही ऐप डाउनलोड किया तो खाते से तीन बार में कुल 6.93 लाख रुपये कट गए। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के फोन नंबर से उस तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य जांच भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed