फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   67 thousand rupees were cheated from a girl on the pretext of doubling her money

Gurugram News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर युवती से 67 हजार ठगे

Mon, 25 Mar 2024 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
67 thousand rupees were cheated from a girl on the pretext of doubling her money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना साउथ क्षेत्र में जालसाजों ने रुपये डबल करने का झांसा देकर युवती से 67 हजार ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम निवासी वैष्णवी राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने टेलीग्राम ग्रुप पर विज्ञापन देखकर घर बैठे रुपये कमाने के लिए व्हाट्सएप कॉल की। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा रुपये डबल करने का झांसा दिया गया। युवती से पहले तीन हजार रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद उससे कुल सात बार में 67 हजार 811 रुपये की ट्रांजेक्शन करा ली गई। लेकिन उसके रुपये वापस नहीं किए गए। ठगी की जानकारी होने पर युवती ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed