{"_id":"5b606a054f1c1bac7d8b5a4a","slug":"61533045253-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकोग्रीन ने चलाया जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकोग्रीन ने चलाया जागरुकता अभियान
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकोग्रीन ने चलाया जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के निगम क्षेत्र में कचरा निस्तारण का काम करने वाली इकोग्रीन कंपनी ने स्कूली बच्चों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। कंपनी इस अभियान के तहत बच्चों को अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में भी जानकारी देगी। कंपनी ने सोमवार को सेक्टर-4 व सेक्टर-10 स्थित एक निजी स्कूल में कार्यशाला आयोजित कर कक्षा-7 और 9वीं के बच्चों को कचरा निस्तारण और अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने इस जागरूकता अभियान का नाम ‘साथ करेंगे, साफ करेंगे’ रखा गया है। इस प्रयास में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली उत्थान संस्था भी सहयोग दे रही है। इकोग्रीन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट जिम्मेदारी से कैसे किया जाए, इस बारे में जागरूकता करने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है।