फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   6 new corona patients found, five healthy

कोरोना के 6 नए मरीज मिले, पांच स्वस्थ

Thu, 26 Aug 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
6 new corona patients found, five healthy
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 6 नए मरीज आए तो 5 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 72 पर पहुंच गई है। इसमें से 65 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि 7 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते मौत नहीं हुई। पिछले दो माह में आधा दर्जन से भी कम मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को भी 3559 लोगों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन

इसमें से 689 लोगों की रैपिड एंटीजन व 2870 की आरटी-पीसीआर के जरिए जांच की जाएगी। कोरोना जांच के साथ ही टीकाकरण की प्रक्रिया भी तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में 17463 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें से 9198 लोगों को पहली व 8265 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। शासकीय केंद्रों पर 8164 व 9299 लोगों को निजी केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसी के साथ जिले में लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 22 लाख 60599 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed