{"_id":"5ef350798ebc3e430e34056b","slug":"6-corona-infected-dead-in-gurugram-gurgaon-news-noi5191267100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 6 कोरोना संक्रमितों की मौत, बुधवार को आए 117 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 6 कोरोना संक्रमितों की मौत, बुधवार को आए 117 नए मरीज
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को 133 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि 117 नए मरीज सामने आए। वहीं, 6 मरीजों की मौत भी हो गई। अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4762 हो गई है। अब जिले में मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात बढ़ गया है। बुधवार को भी जिले में 133 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जिसके बाद अब 60 फीसदी 2876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1811 मरीज उपचाराधीन हैं।
उपचाराधीन 1811 मरीजों में से 68 फीसदी होम आइसोलेट हैं। पिछले 10 दिन में मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात 100 फीसदी से ज्यादा रहा है। पिछले 11 दिन में 1637 नए मरीज आए तो 1716 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट भी शुरू कर दिया गया है, जिसके बाद अब कंटेनमेंट जोन में भी तेजी से मरीजों की पहचान संभव होगी।
अब तक के सबसे ज्यादा लोगों ने लिए नमूने
निजी लैब में जांच शुल्क कम होने के बाद अब जिले में कोरोना की जांच के लिए लोग खुद ही आगे आ रहे हैं, यही वजह है कि निजी लैब में जांच कराने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी क्रम में बुधवार को अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 1083 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमें से 767 नमूने सिर्फ निजी लैब में भेजे गए। वहीं, 316 नमूने शासकीय लैब में भेजे गए।
विज्ञापन
इसी के साथ अब जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़कर 25790 हो चुकी है, जिसमें से 19945 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 4762 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल उपचाराधीन मरीजों में से 1234 होम आइसोलेट हैं, 85 मरीज कोविड अस्पताल और 424 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 68 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
सोहना में स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
आम नागरिकों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं, इसी क्रम में अब सोहना नागरिक अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। स्वास्थ्य कर्मी की मरीजों से नमूने लेने की ड्यूटी लगाई गई थी। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं, अस्पताल परिसर को भी सैनिटाइज कराया गया है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के भी एक दर्जन से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।