{"_id":"5c893ecebdec22145b20db29","slug":"51552498382-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था संतोजनक न पाए जाने पर सुप्रीडेंट पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था संतोजनक न पाए जाने पर सुप्रीडेंट पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर परीक्षा केंद्र के सुपरिडेंटेंड को हटाया
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में बुधवार को शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उड़न दस्तों की टीम ने एक सुपरिडेंटेंड को हटा दिया। जबकि नकल कराने वाले एक शिक्षक के खिलाफ बोर्ड को पत्र लिखा गया है। दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक हुई परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते की कई टीमों ने छापे मारे। वहीं परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र आसान बताया।
दसवीं की परीक्षा में नकल के मामले मिलने के बाद बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। परीक्षा के दौरान डीईओ, डिप्टी डीईओ समेत कुल छह उड़नदस्ते की टीमों ने लगातार छापे मारे। इसमें जैकबपुरा स्कूल में उड़नदस्ते की टीम ने एक शिक्षक को नकल कराने व व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सुपरिडेंटेंड को रिलीव कर दिया। उनकी जगह ककरौला के बृजकिशोर को सुपरिडेंटेंड की जिम्मेदारी दी गई। गुरुग्राम जोन में कुल 40 व जिले में दो नकल के मामले मिले। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सुशील गौड़ ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग को पत्र लिख दिया गया है।
वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के परीक्षार्थियों ने बुधवार को विज्ञान की परीक्षा दी। केंद्रों से बाहर आए कुछ विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र औसत रहा, वहीं कुछ ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। परीक्षार्थियों का कहना था कि कुछ सवाल कठिन थे लेकिन ज्यादातर सवाल आसान थे।
विज्ञापन
-------