फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नेपाल को हरा कर भारत की हुई शानदार जीत

नेपाल को हरा कर भारत की हुई शानदार जीत

Mon, 26 Nov 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 26 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
नेपाल को हरा कर भारत की हुई शानदार जीत
गुरुग्राम के टेरी मैदान में आईसीसी बधिर टी-20 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते नेपाल के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित टेरी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे बधिर आईसीसी वर्ल्ड कप में सोमवार को भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हरा कर शानदार जीत हासिल की। सोमवार को नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 67 रन पर सिमट गई। इस दौरान प्रणय ने 11 रन का योदगादान दिया। वहीं टीम के मोहेंद्रा और संगम जीरो रन पर आउट हो गए। सिद्धार्थ ने 4 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


भारत की टीम में गेंदबाजी करने आए नदीम ने 3 ओवर में 2 विकेट, मंजीत ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। साईं आकाश, विरेंद्र, राजेश, रवि और विपुल ने एक-एक विकेट लिया। टीम के धुरंधरों ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 68 रन बना कर जीत हासिल की। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका व नेपाल के बीच कांटे की टक्कर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed