{"_id":"5b5f0e384f1c1b6f548b7777","slug":"51532956216-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपतिकर में छूट पाने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपतिकर में छूट पाने का आज आखिरी दिन
Updated Mon, 30 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्तिकर में छूट पाने का आज आखिरी दिन
गुरुग्राम। नगर निगम में संपत्तिकर में छूट पाने का आज आखिरी दिन है। जिन संपत्ति मालिकों ने अभी तक कर का भुगतान नहीं किया है, वे बकाया संपत्तिकर जमा करवाकर वित्त वर्ष 2018-19 के संपत्तिकर में 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं। आगे छूट की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संपत्ति मालिकों को राहत प्रदान करने के लिए वित्त वर्ष 2018-19 के संपत्तिकर में 10 प्रतिशत की छूट देने के बारे में अधिसूचना जारी की गई थी। छूट की अवधि केवल 31 जुलाई तक ही है।