फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   500 participants from 23 trades showing their skills

23 ट्रेडों के 500 प्रतिभागी दिखा रहे अपना कौशल

Thu, 19 Aug 2021 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
500 participants from 23 trades showing their skills
गुरुग्राम। शहर के एमजी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता शुरू हुई। वर्ष 2022 में चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता के मद्देनजर यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान 23 ट्रेडों में हरियाणा के 22 जिलों की आईटीआई से लगभग 500 प्रतिभागी अपने कौशल क्षमता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन के निदेशक अनंत प्रकाश पांडेय ने प्रश्नपत्रों के सील बंद लिफाफों के रिबन काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य कौशल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा, उपनिदेशक भावना दुआ व पूनम सारवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अनंत प्रकाश पांडेय ने कहा कि हरियाणा के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, चाहे वह सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा का विषय हो या फिर खेल का मैदान हो। हाल ही में संपन्न हुआ टोक्यो ओलंपिक इसका उदाहरण है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले को 5100 रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन बंगलूरू में
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के स्टेट इंगेजमेंट अधिकारी रजत भटनागर ने बताया कि 23 विभिन्न कौशल के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को रीजनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना होगा, जोकि कोच्चि, पटना, गांधी नगर, गुवाहाटी व चंडीगढ़ में आयोजित होगी। रीजनल स्तर पर 23 विभिन्न कौशल प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों के विजेताओं के बीच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन बंगलूरू में होगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी वर्ष 2022 में चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

41 पदक जीत चुके हरियाणा के प्रतिभागी
राजकीय औद्योगिक संस्थान गुरुग्राम के प्राचार्य जयदीप कादयान ने बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत सभी कौशल के प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से प्रशिक्षण प्रदान किया है। प्रतियोगिता में प्लंबिंग व हीटिंग, इलेक्ट्रॉनिक, वेल्डिंग, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी सहित ऑटो बॉडी रिपेयर स्किल में काफी प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य ने बताया कि विश्व कौशल प्रतियोगिता के तहत हरियाणा के प्रतिभागियों ने वर्ष 2009 से वर्ष 2019 तक विभिन्न कौशल प्रतियोगिता के तहत स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के साथ 41 मेडल दिलाकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed